प्रकाश सिंह बादल को आखिरी सलामी देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
प्रकाश सिंह बादल को आखिरी सलामी देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
Share:

चंडीगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के साथ मनोहर लाल खट्टर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में रखा गया है। बादल के पार्थिव शरीर को अकाली दल के झंडे में लपेटा गया है।

दोपहर में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। वीरवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। पंजाब के पूर्व सीएम के निधन के चलते पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है। बादल के पार्थिव शरीर के दर्शन लिए देश की जानी-मानी हस्तियां पहुंची हैं। पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल चीमा एवं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आए हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रधान जसबीर सिंह गड़ी, एचएस हंसपाल, पूर्व वित्त मंत्री उपिंदर जीत कौर, बीजेपी के MLA केडी भंडारी सहित कई करीबी दोस्‍त और रिश्‍तेदारों ने उनके दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रकाश सिंह बादल पहली बार साल 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2017 में वह अंतिम बार इस पद पर थे. वह सिख-केंद्रित पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक भी थे। बादल 12 फरवरी 1997 से 26 फरवरी 2002 की अवधि के बीच भी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

इंदौर में बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर का स्मारक, कैबिनेट ने दी जमीन

केमिकल दूकान में लगी भीषण आग, 12 घंटे में भी नहीं पाया जा सका काबू

गौर सिटी 14 एवेन्यू में आग लगने से मचा कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -