इंटरनेट पर छाया गौहर खान का ये बेहतरीन डांस वीडियो, फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी कर रहे कमेंट
इंटरनेट पर छाया गौहर खान का ये बेहतरीन डांस वीडियो, फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी कर रहे कमेंट
Share:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो साझा किया है। जिसे उनके प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। इन दिनों गौहर खान अपने हस्बैंड जैद दरबार के साथ आबू धाबी में वेकेशन का लुत्फ़ उठा रही हैं। यह डांस वीडियो आबू धाबी से ही साझा किया गया है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में गौहर आबू धाबी की सुंदरता के बीच बैली डांस कर रही हैं। वह एकोन के इंग्लिश सांग 'शेक योर बॉडी लाइक ए बैली डांसर' पर नाच रही हैं। उनके डांस मूव्स देखने लायक हैं।

वही इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किये गए इस वीडियो में गौहर खान ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप तथा ब्लैक कलर का ही लूज पैंट पहन रखी है। इस लुक में वह जबरदस्त नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए गौहर खान ने इसके कैप्शन में लिखा है, जब आप आबू धाबी को एक्सप्लोर कर रहे हों तो यहां काफी कुछ करने को होता है। उनके इस वीडियो पर किश्वर मर्चेंट तथा अमन दरबार ने टिप्पणी की है। वीडियो में डांस के साथ ही प्रशंसक उनकी सुंदरता की भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

वही गौहर खान के इस डांस वीडियो को अब तक 82 हजार से अधिक यूजर्स ने देख लिया है। इस वीडियो पर उनके हस्बैंड जैद दरबार ने भी कमेंट किया है। जैद ने गौहर के इस बेहतरीन डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- द बेस्ट डीओपी जैद दरबार। वहीं, प्रशंसक इस डांस वीडियो को देखकर गदगद हैं तथा दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार लुटा रहे हैं।

कोरोना की चपेट में आया ये मशहूर एक्टर, फैंस को लगा झटका

हिंदुत्व आतंकी विवाद: 'सलमान खुर्शीद पर दर्ज करो केस...' कोर्ट ने 3 दिन में मांगी FIR की कॉपी

इस मशहूर अदाकारा का अवॉर्ड शो पर फूटा गुस्सा, बोलीं- अगर आपको किसी की इज्जत...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -