गौहर खान और जैद दरबार ने पहली बार दिखाई अपने बेटे की झलक, फैंस ने बांधे तारीफों का पूल
गौहर खान और जैद दरबार ने पहली बार दिखाई अपने बेटे की झलक, फैंस ने बांधे तारीफों का पूल
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान एवं जैद दरबार ने बीते माह अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। बेटे के जन्म के पश्चात् कपल ने वीडियोज में अपनी खुशी जताई। गौहर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और जैद के साथ कुछ ना कुछ रील साझा करती रहती हैं। इस बीच अब उन्होंने बच्चे के साथ पहली बार फोटो साझा की है। बच्चे के जन्म के एक महीने हो चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने उसके नाम का भी खुलासा किया। गौहर ने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वो उनकी निजता का ख्याल रखें। 

गौहर और जैद ने दो तस्वीरें साझा की हैं। दोनों ने बच्चे को पकड़ा हुआ है तथा उसे प्यार से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम जेहान है। कपल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा जेहान, हमारे लिटिल वन के नाम का खुलासा, माशाल्लाह उसके जन्म के एक महीने बाद। आप सभी के प्यार और उसके लिए निरंतर आशीर्वाद मांगने के लिए धन्यवाद। आपसे निवेदन है कि हमारी नन्ही जान की निजता का ख्याल रखें। वह आपको ढेर सारा प्यार भेजता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर के पोस्ट पर दीपिका कक्कड़ ने कमेंट में लिखा, 'माशाल्लाह, ढेर सारा प्यार।' एक शख्स ने कमेंट किया, 'बहुत ही प्याारा नाम है। एक महीने पूरे होने पर जेहान के मम्मी पापा बेहद खुश।' एक ने कहा, 'कितना प्यारा नाम है।भगवान का आशीर्वाद बरकरार रहे।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

पति विक्की संग जबरदस्त लुक में नजर आई अंकिता लोखंडे, लोगों ने कर दिया ट्रोल

शहनाज गिल के हाथ लगी एक और बड़ी उपलब्धि, इस खास कॉस्मेटिक ब्रांड की बनी एंबेसडर

बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग तेजस्वी प्रकाश ने मनाया अपना जन्मदिन, एक्ट्रेस के लुक ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -