ओडिशा की महिला से महासमुंद में सामूहिक दुष्कर्म
ओडिशा की महिला से महासमुंद में सामूहिक दुष्कर्म
Share:

महासमुंद: नगर के व्यस्ततम लोहिया चौक के पास शनिवार को अंधेरा घिरते ही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि निर्वस्त्र हालत में मिली करीब 35 साल की इस महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं बता दें कि वहां करीब डेढ़ घंटे बाद होश में आने पर बताया कि उसके साथ पांच-छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन के पास महिला को बेहोश हालत में देख आसपास के ठेले-खोमचे वालों ने पुलिस को सूचना दी।

तमिलनाडु में डिस्टलरी पर आयकर छापा 54 करोड़ की नकदी हुई जब्त

वहीं बता दें कि कोतवाली के पेट्रोलिंग वाहन ने साढ़े आठ बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा महिला का कहना है कि वह रायगड़ा ओडिशा की रहने वाली है। पति से झगड़कर घर से निकली थी। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर कुलवंत सिंह ने बताया है कि महिला अभी पूरी तरह से होश में नहीं है।

उज्जैन: हत्यारे ने बच्चों के सामने मां की नृशंस हत्या की

गौरतलब है कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है। महिला जहां से मिली वहां आसपास के ठेले-खोमचे वालों का कहना है कि महिला संभवत: ट्रेन से महासमुंद स्टेशन में उतरी होगी। महिला अपना नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। पुलिस महिला के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है।


खबरें और भी

इंदौर शहर बना सेवन स्टार रेटिंग के लिए दावा पेश करने वाला पहला शहर

पहली बार वायुसेना ने चार गाइडेड मिसाइलों से किया खास अभ्यास

अंग्रेजों के शासन की याद दिलाएगी हेरिटेज ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -