असम की महिला के साथ राजस्थान में सामूहिक बलात्कार, आरोपियों में एक सरकारी टीचर भी शामिल
असम की महिला के साथ राजस्थान में सामूहिक बलात्कार, आरोपियों में एक सरकारी टीचर भी शामिल
Share:

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले के एक होटल में एक 25 वर्षीया युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद युवती को दूसरी मंज़िल की खिड़की से नीचे फेंक दिया गया। पीड़िता नौकरी की तलाश में दिल्ली से चूरू आई थी। लड़की मूल रूप से असम की रहने वाली बताई जा रही है, जो अभी दिल्ली में रहती थी। घटना शुक्रवार (11 फ़रवरी, 2022) की रात की है। आरोपितों में एक सरकारी टीचर भी शामिल है। चूरू पुलिस केस दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है। जिस होटल में वारदात हुई वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने लड़की को होटल के रूम में खींच लिया। युवती के साथ मारपीट कर उसके हाथों को रस्सी से बाँध दिया गया। गैंगरेप करने के बाद पीड़िता को दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे फेंक दिया गया। लड़की बिजली के खम्बे पर गिरी। उसके हाथों में बाँधी गई रस्सी खम्बे में उलझ गई और वो सीधे जमीन पर टकराने से बच गई। बाद में उसे पुलिस ने छुड़ाया। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। चूरू के महिला थाने में इस सम्बन्ध में केस दर्ज किया गया है। अब तक इस मामले में देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, भवानी सिंह और सुनील राजपूत को गिरफ्तार किया जा चुका है। सब इंस्पेक्टर ममता सारस्वत ने बताया कि पीड़िता ने आरोपितों की शिनाख्त की है।

महिलाओं के लिए नरक बना राजस्थान :-

बता दें कि राजस्थान में महिलाओं सुरक्षा बीते कुछ महीनों से एक अहम मुद्दा बना हुआ है। बीती 10 जनवरी को बाँसवाड़ा में एक मानसिक विक्षिप्त महिला को 2 लोगों ने बेरहमी से मारा था। इससे पहले 9 जनवरी को जोधपुर में कक्षा 11 की एक छात्रा के साथ 3 आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बलात्कार से पहले किए गए किडनैप में छात्रा का शिक्षक भी शामिल था। बीते 8 जनवरी को एक ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था। साथ ही 25 जनवरी को भीलवाड़ा में एक 19 वर्षीया मूक बधिर लड़की का चित्तौड़गढ़ के 3 आरोपितों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। बाद में पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई थी। 12 जनवरी को एक नाबालिग लड़की नाजुक स्थिति में अलवर के फ्लाईओवर पर मिली थी। लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था। उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आँकडो के मुताबिक, राजस्थान में साल 2020 में सर्वाधिक बलात्कार और दुष्कर्म की कोशिश के मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रति लाख आबादी पर 28.1 बलात्कार के केस पाए गए जो देश की राजधानी दिल्ली से करीब 2 गुना हैं। दिल्ली में यह आँकड़ा 12.8 प्रति लाख है।

माँ ने कटवाया Wi-Fi कनेक्शन, बेटे को आया इतना गुस्सा की ले ली सबकी जान

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी को जिन्दा जलाया, 83 फीसद झुलसी महिला

अचानक बढ़ने लगा मानसिक विकलांग महिला का पेट, डॉक्टर्स ने खोला चौकाने वाला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -