पंचतत्व में विलीन हुए हनुमनथप्पा, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
पंचतत्व में विलीन हुए हनुमनथप्पा, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
Share:

धारवाड़ : कर्नाटक के धारवाड़ में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दरअसल सभी धारवाड़ के दुलारे और सियीचीन में शहीद हुए लांस नायक हनुमनथप्पा को लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। यहां दूर - दूर तक जनसैलाब नज़र आ रहा है। शहीद को सैन्य सम्मान दिया गया। उसे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर उसके शव को स्थल पर लाया गया है। जहां सेना के जवानों ने फायर कर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

इस शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के लोग शोक में थे लेकिन शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए अंतिम विधियां भी की गईं। लोगों की पलकें शहीद के काॅफिन देखकर भीग गईं। लोगों ने भारत माता की जय और शहीद हनुमनथप्पा अमर रहे के नारे भी लगाए, सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि शहीद हनुमनथप्पा सियाचीन में अपने दल के साथ तैनात थे। जहां हिमस्खलन हो जाने से वे लापता हो गए। आपदा प्रबंधन दल ने करीब 25 से 35 फीट बर्फ के नीचे से उन्हें बाहर निकाला। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए लेकिन वे प्रयास सफल नहीं हो पाए। अंत में वे शहीद हो गए। आज उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -