तिरंगे को सलामी देने के बाद देश को किया अंतिम प्रणाम !
तिरंगे को सलामी देने के बाद देश को किया अंतिम प्रणाम !
Share:

श्रीनगर : सारा देश स्वाधीनता के रंग में रंगा हुआ था। देशवासी सुबह तिरंगा फहरा रहे थे। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल का यह अधिकारी भी अपने सहकर्मियों के साथ तिरंगा फहरा रहा था मगर किसी को भी नहीं पता था कि तिरंगा फहराने के बाद जब वह अपने सहकर्मियों और अधिनस्थों को संबोधित कर रहा होगा तो वह उसका अंतिम संदेश होगा। जी हां, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के कमांडिंग अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए।

दरअसल श्रीनगर में आतंकियों ने हमला बोल दिया था। आतंकियों से जूझते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की। प्रमोद त्रिपाठी श्रीनगर के ही करननगर में ध्वज फहरा रहे थे। ध्वज वंदन कार्यक्रम के बाद वे हमला करने वाले आतंकियों से लौहा लेने पहुंच गए। आतंकियों ने श्रीनगर के नवहटा क्षेत्र में फिदायीन हमला कर दिया था।

इस दौरान कमांडेंट प्रमोद त्रिपाठी ने अदम्य साहस का परिचय दिया। प्रमोद ने शहीद होने से पहले दो आतंकियों को मार दिया था। उनकी शहादत की बात सुनकर उनके परिजन गमगीन हो उठे। उनके जामताड़ा गांव में शोक फैल गया। शहीद को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ विदा करने की तैयारी की जा रही है। प्रमोद की अंत्येष्टि जामताड़ा में होगी।

स्वतंत्रता दिवस : बातों की नहीं गोलियों की भाषा से समझाएं अब !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -