जबरन किस करने से लेकर मॉडल के साथ छेड़छाड़ तक कुछ ऐसा है मीका सिंह का विवादों से नाता
जबरन किस करने से लेकर मॉडल के साथ छेड़छाड़ तक कुछ ऐसा है मीका सिंह का विवादों से नाता
Share:

जाने माने सिंगर मीका सिंह का आज जन्मदिन है। मीका सिंह ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों के लिए अपनी आवाज दी है।  मीका सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं जो कि दर्शकों, खासकर युवाओं द्वारा काफी पसंद किए गए हैंl हालांकि मीका सिंह अपने फिल्मी गानों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में रहे हैं।  उनका जीवन काफी विवादित रहा है। 

बता दें कि मीका सिंह सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर कई बड़े कलाकारों के लिए आवाज़ दे चुके हैं।  मीका सिंह गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। उनका असली नाम अमरीक सिंह है और उनका जन्म आज ही के दिन 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ है।  मीका सिंह के 6 भाई हैं, जिनमे वे सबसे छोटे हैंl मीका सिंह ने 8 साल की उम्र से ही गाना आरंभ कर दिया था।  मीका सिंह राखी सावंत को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहे थे। 16 साल पहले मीका सिंह ने राखी सावंत को अपने बर्थडे पर ही जबरन किस कर लिया था।  इसके बाद काफी हंगामा हुआ था। 

जिसके बाद मीका ने राखी सावंत को किस करने पर एक गाना भी बना दिया था।  मीका सिंह अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। उन पर एक ब्राजीलियन लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।  मीका सिंह सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं। इन दिनों मीका सिंह की कमाल आर खान के साथ तू-तू, मैं-मैं देखने के लिए मिली थी।  उन्होंने KRK भी पर एक गाना बना दिया है, जो मीका के फैंस को काफी पसंद आया था। 

बॉलीवुड की इस अदाकारा ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, गायब हुए सारे पोस्ट

'धर्मांतरण के लिए बॉलीवुड जिम्मेदार है...', आखिर क्यों ऐसा बोले IAS नियाज खान?

'लव जिहाद की टीम में हो जाइये शामिल', नसीरुद्दीन शाह पर आखिर क्यों भड़के मुकेश खन्ना?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -