अनुष्का-रणवीर से लेकर शाहिद-प्रियंका तक... ब्रेकअप के बाद भी इन एक्स कपल्स में है दोस्ती
अनुष्का-रणवीर से लेकर शाहिद-प्रियंका तक... ब्रेकअप के बाद भी इन एक्स कपल्स में है दोस्ती
Share:

सिनेमा जगत में हर दिन कोई रिश्ता बनता और बिगड़ता है। कुछ कपल्स के रिलेशनशिप इतने खराब हो जाते हैं कि वो एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते, तो कुछ दोस्ती कर लेते हैं। आज हम ऐसे ही कपल्स के बारे में बात कर रहे हैं। 

कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी ने बताया है कि एक्स मंगेतर रश्मिका मंदाना के टच में वो अभी भी हैं। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री की प्रशंसा भी की।

रणबीर कपूर एवं दीपिका पादुकोण यंग एक्टर्स की लिस्ट में सबसे पहले आते हैं, जिनके बुरे ब्रेकअप के पश्चात् उनकी बढ़िया दोस्ती हुई। दोनों ने फिल्मों में भी साथ काम किया है।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा भी एक वक़्त पर रिलेशनशिप में थे। दोनों ब्रेकअप के बाद अलग हुए और अब उनकी अच्छी दोस्ती हो गई है। दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है।

कहा जाता है कि शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक वक़्त पर रिलेशनशिप में थे। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों की दोस्ती समाप्त नहीं हुई। प्रियंका की शादी के रिसेप्शन में शाहिद अपनी पत्नी संग पहुंचे थे।

सलमान खान और कैटरीना कैफ भी कुछ वक़्त तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि ब्रेकअप के पश्चात भी दोनों दोस्त रहे। जल्द उन्हें फिल्म 'टाइगर 3' में देखा जाने वाला है।

एक दौर था जब अक्षय कुमार एवं रवीना टंडन रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी। मगर फिर उनका रिश्ता टूट गया। वर्षों बाद अब दोनों दोस्त हैं और फिल्म 'वेलकम 3' में दिखाई देने हैं।

प्रियंका चोपड़ा को लेकर गदर 2 के डायरेक्टर ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने खोली रणबीर कपूर की पोल, सबके सामने खोला ये बड़ा राज

रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर, रणबीर कपूर को देख उड़ जाएंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -