'इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पति से तलाक और फिर बलात्कार...', दर्दनाक है इस महिला की कहानी
'इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पति से तलाक और फिर बलात्कार...', दर्दनाक है इस महिला की कहानी
Share:

पटना: बिहार के पटना की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर एक लड़के के साथ प्रेम हो गया। महिला पहले से शादीशुदा थी। दूसरी तरफ महिला भी लड़के के प्यार में पागल होकर पति को छोड़ लड़के के साथ किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। एक दिन लड़का महिला को करौटा मंदिर में ले गया, फिर वहां दोनों ने शादी कर ली। तत्पश्चात, दोनों किराए के कमरे में पति-पत्नी की भांति रहने लगे। इस के चलते महिला दो बार गर्भवती हो गई। दोनों बार प्रेमी लड़के ने महिला का गर्भपात करा दिया तथा अब लड़का महिला को छोड़कर सिलीगुड़ी चला गया है। वह अब महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रहा है।

वही जब महिला उसके साथ रहने की बात कहती है तो वह उसे बलात्कार कराने की धमकी दे रहा है। फिर इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार अब पुलिस थाना पहुंच गया है। महिला अब थाने में न्याय की गुहार लगा रही है। दरअसल, पटना के संदलपुर की रहवासी एक महिला और युवक इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर मिले। फिर दोनों में चैटिंग आरम्भ हो गई जो आहिस्ता-आहिस्ता बढ़कर दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। महिला जो पहले से शादीशुदा थी उसने अपने पति को छोड़ दिया तथा लड़के के साथ रहने लगी। महिला का पति एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। 

वही महिला अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। प्रेमी उसे करौटा मंदिर घुमाने के लिए ले गया तथा वहां उससे शादी कर ली। कुछ दिनों पश्चात् जब लड़के का महिला से मन भरने लगा तो वह उससे पीछा छुड़ाने की तैयारी करने लगा। इस के चलते महिला दो बार गर्भवती भी हुई जिसके बाद प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। फिर वह महिला से कटिहार नौकरी के लिए जाने की बात कहकर अलग हो गया, जबकि वह सिलीगुड़ी में रह रहा था। जब वह पटना आता था तो महिला से मुलाकात नहीं करता था। तत्पश्चात, महिला ने थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत कराई तो लड़का हॉस्टल के लड़कों से बलात्कार कराने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।  

'तेरे साथ कोई हिन्दू नहीं आएगा, 8 दिन में पूरे परिवार को मार डालेंगे..', यूपी में हिन्दुओं को धमकी

अब इस मशहूर सिंगर पर हुई सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचीं जान

किचन में खाना बना रही थी भाभी अचानक आ गया देवर और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -