प्रति माह 7 लाख रुपए बालों पर खर्च करते है राष्ट्रपति
प्रति माह 7 लाख रुपए बालों पर खर्च करते है राष्ट्रपति
Share:

पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद प्रति माह अपने बालों पर 7 लाख रुपए खर्च करते है। वो भी तब जब उनके सिर पर बाल कम ही है। इसके बाद से आम आदमी का राष्ट्रपति बनने का दावा करने वाले ओलांद विवादों में आ गए है। उनके बालों को संवारने के लिए सैलून वाले को 7.15 लाख प्रति माह सैलरी दी जाती है।

ओलांद ने पांच साल के लिए पांच लाख यूरो में नाई के साथ अनुबंध किया है और वो भी सरकारी खर्चे पर। यह नाई 24 घंटे उनके साथ ही रहता है। फिर चाहे वो विदेश दौरा हो या कोई प्रोग्राम। फ्रांस के वीकली न्यूजपेपर ले-कानार एंशेने ने इसका खुलासा किया। अब लोग उनकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी से करने लगे है।

सरकोजी भी अपनी शानो-शौकत के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी उनका मजाक उड़ रहा है। अखबार ने लिखा है कि नाई ओलिवर बी. दिन भर में चार से पांच बार ओलांद के बालों को सीधा और लटों को सुलझाते हैं। इसके कारण वो बच्चे के जन्म पर घर और उसके ऑपरेशन में हॉस्पिटल भी नहीं जा सका था।

नाई को हाउस एलाउंस और कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है। अखबार ने कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी प्रकाशित की है। एक यूजर ने लिखा मिस्टर ओलांद नाई को कितने भी पैसे दे दो, हवा चलेगी तो बाल उड़ने से नहीं रोक पाओगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -