कुश्ती लीग के लिए पहलवानो की नीलामी पूरी, व्लादीमिर खिनचेगश्वली बने सबसे महंगे पहलवान
कुश्ती लीग के लिए पहलवानो की नीलामी पूरी, व्लादीमिर खिनचेगश्वली बने सबसे महंगे पहलवान
Share:

कुश्ती लीग के दूसरे सत्र के लिए शुक्रवार को हुई नीलामी में 200 से अधिक पहलवानों के लिए छह फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। बाब हेटन ने नीलामी का संचालन किया। ओलिंपिक में भारत के लिए ब्रोंज जीतने वाली साक्षी मालिक को महज 30 लाख की कीमत ही मिली.

नीलामी में पंजाब ने व्लादीमिर खिनचेगश्वली को 48 लाख रुपए की सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदा जबकि तीन बार की ओलंपिक पदक विजेता मारिया स्टेडनिक को दिल्ली ने 47 लाख, रूस के माजोरेड कुर्बानालीव को हरियाणा ने 47 लाख, रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता जार्जिया के जैबरिल हेसानोव को मुंबई ने 43 लाख, रियो स्वर्ण विजेता ऐरिका वीब को मुंबई ने 43 लाख और तीन बार की विश्व चैंपियन स्वीडन की सोफिया मैटसन को हरियाणा ने 41.50 लाख रुपए में खरीदा।

बजरंग पूनिया भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 38 लाख रूपये में खरीदा। रितु फोगाट को नयी फ्रेंचाइजी जयपुर ने 36 लाख रूपये में खरीदा और इस तरह से वह सबसे महंगी भारतीय महिला पहलवान रही। योगेश्वर दत्त पेशेवर कुश्ती लीग के दूसरे सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने नीलामी में शामिल नहीं होने का फैसला किया.

पाकिस्तान पर मंडराया फॉलोआन का खतरा

मोईन के शतक से 250 के पार पंहुचा इंग्लैंड, 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -