फ़्रांस ने आतंकियों की तलाश में मारे छापे, ISIS के ठिकानो को बम गिराकर किया तबाह
फ़्रांस ने आतंकियों की तलाश में मारे छापे, ISIS के ठिकानो को बम गिराकर किया तबाह
Share:

पेरिस. फ्रांस ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर हमले करना चालू कर दिए हैं। पेरिस में 2 दिन पहले हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस ने पहली जवाबी कार्रवाई की है। रविवार रात फ्रांस के फाइटर जेट्स ने सीरिया के रक्का शहर में 20 से अधिक बम गिराए। बता दे की यह जगह ISIS हेडक्वार्टर्स मानी जाती है। इन हमलों में सभी टारगेट तबाह कर दिए गए। इसी बीच जानकारी यह भी है की फ्रांस ने दो दिन में आतंकियों और संदिग्धों को खोजने के लिए देशभर में 150 छापे मारे हैं। जानकारी दे की शुक्रवार-शनिवार रात पेरिस में हुए हमलों में 129 लोगों मारे गए थे।

फ्रांस की एयरफोर्स ने सीरिया में कहां किए हमले?

फ्रांस ने अमेरिकी इंटेलिजेंस की सहायता से यह हमलेवार जवाबी कार्रवाई की। बता दे की रक्का शहर ISIS आतंकियों का गढ़ माना जाता है। इसी के चलते ये बम सीरिया के रक्का में गिराये गए। साथ ही साथ खुद को खलीफा करार दे चुके बगदादी का कब्फी मजबूत पकड़ वाला इलाका मन जाता है और ISIS इसे अपना हेडक्वार्टर्स भी मानता है।

फ्रांस के डिफेंस मिनिस्टर के प्रवक्ता मिखाइल सोरिया ने बताय की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन से 12 फाइटर प्लेनों द्वारा सीरिया के लिए उड़ान भरी गई थी। इन प्लेनो की सहायता से IS के ठिकानों पर हवाई हमले किए। फाइटर जेट्स ने IS के कमांड सेंटर, गोला-बारूद के एक डिपो और लड़ाकों के शिवरो पर बमबारी की।

ISIS ने दी है और हमले करने की धमकी :

पेरिस हमले के बाद ISIS ने एक वीडियो जारी करते हुए सन्देश दिया की हम फ्रांस को चैन से नहीं बैठने देंगे। ISIS ने कहा था, हमारा संगठन सीरिया और इराक के बाहर भी हमले करने में काबिल है। फ्रांस आने वाले समय में भी इसी तरह के हमले सहने के लिए तैयार रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -