फ्रांस ने तेज किया ISIS पर हमला, चार्ल्स द गोल की तैनाती
फ्रांस ने तेज किया ISIS पर हमला, चार्ल्स द गोल की तैनाती
Share:

पेरिस : फ्रांस ने सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक के ठिकानों पर हमला तेज कर दिया है। इन हमलों के दौरान इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक के विरूद्ध पहली बार एयरक्राफ्ट कैरियर जंगी जहाज चार्ल्स द गोल का उपयोग कर बम बरसाए गए हैं। फ्रांस की मिलिट्री द्वारा हमलों को लेकर ट्विट किया गया। जिसमें यह लिखा गया था कि सेना ने आईएसआईएस के दो ठिकानों को ध्वस्त ही कर दिया है। चाल्र्स द गोल एक परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर है।

दरअसल इस एयरक्राफ्ट से परमाणु मिसाईलें छोड़ी जाती हैं। ये मिसाईलें परमाणु शक्ति से संपन्न होती हैं और जहां भी गिरती हैं वहां के क्षेत्र को समाप्त कर देती हैं। दरअसल इसमें उपयोग किए जाने वाले जहाज की उंचाई 75 मीटर होती है। इस शिप पर 26 लड़ाकू जेट एक साथ खड़े किए जा सकते हैं।  चाल्र्स द गोल का उपयोग अफगानिस्तान के विरूद्ध अभियान में भी किया गया था। फ्रांस के रक्षामंत्री जेन यूवेस ले डरियन द्वारा हमलों को तेज कर दिया गया।

उन्होंने यूरोप के एक रेडियो को बताया था। सीरिया और इराक में हवाई हमलों में सहायता करने की बात भी उनके द्वारा कही गई। फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांसुआ ओलांद और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के बीच आतंकी संगठन के विरूद्ध कार्रवाई किए जा ने को लेकर चर्चा की गई। सीरिया में सैन्य अभियान के दौरान फ्रांस के 12 फाईटर जेट उपयोग में लाए जा रहे हैं। रक्का में रहने वाले लोगों पर भी हमलों का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि सैन्य कार्रवाईयों में बेकसूर भी मारे जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -