पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने की चार पुलिस कर्मियों की हत्या
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने की चार पुलिस कर्मियों की हत्या
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। घटना पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के क्वेटा शहर की है, जहां चार पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों के निशाने पर पुलिस वाले ही थे। क्वेटा के एसपी जहूर अफरीदी ने बताया कि पहली घटना सरयाब रोड पर हुई।

यहां ईद की ड्यूटी पर तैनात किए गए दो पुलिस कर्मियों को मोटर साइकिल सवार दो बंदूक धारियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे चलते बने। हमले के बाद पुलिस को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि दूसरी घटना शहर के हजारगंज इलाके की है। वहां भी अज्ञात हमलावरों ने पुलिस की गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मियों की जान चली गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी पर हमलावरों की तलाश कर रही है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -