शत्रुघ्न सिन्हा की भाभी अपने ही घर में मृत पाई गई
शत्रुघ्न सिन्हा की भाभी अपने ही घर में मृत पाई गई
Share:

गुड़गांव : बीजेपी के बड़बोले नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के भाई भरत सिन्हा की पत्नी शीला सिन्हा का शव उनके ही घर में पाया गया। शीलवा सिन्हा गुड़गांव स्थित अपने घर में रहती थी। कहा जा रहा है कि उन्होने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक 60 साल की शीला सिन्हा ने गुड़गांव के सेक्टर 51 स्थित अपने घर में पंखे से लटकी हुई पाई गई।

पुलिस उपायुक्त हवा सिंह ने बताया कि घर के भीतर जाने के लिए पुलिस को घर का मुख्य द्वार तोड़ना पड़ा। शीला सिन्हा की बेटी भारती अहमदाबाद में रहती है, जब कि उनका बेटा भारती हिंदु बिजनेस के सिलसिले में बंगलुरु में रहता है।

कहा जा रहा है कि उनकी मौत एक सप्ताह पहले ही हो चुकी जैसी लग रही है। पुलिस ने बताया कि वो घर पर अकेली रहती थी। शीला के पूर्व पति भरत सिन्हा लंदन में रहते है। शीला और भरत के बीच करीब 25 साल पहले ही तलाक हो गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -