पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन
Share:

शिलांग: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का आज शिलांग के एक अस्पताल में निधन हो गया. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से मशहूर थे. कलाम को आज अचानक बीमार पडने पर यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया, 84 वर्षीय कलाम यहां एक समारोह में बीमार पड गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. कलाम को आइसीयू में भर्ती कराया गया था.

खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक एम खारकरांग ने यह जानकारी दी. पूर्व राष्ट्रपति आज यहां शाम करीब 6:30 बजे आईआईएम में एक व्याख्यान के दौरान गिर गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मेघालय के राज्यपाल वी षडमुघनाथन और मुख्य सचिव पी बी ओ वर्जरी बेथानी अस्पताल पहुंचे जहां कलाम को भर्ती कराया गया. 

अब्दुल कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे। अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक रहा। इन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता था। यह एक गैर राजनीतिक व्यक्ति रहे है। विज्ञान की दुनिया में चमत्कारिक प्रदर्शन के कारण ही राष्ट्रपति भवन के द्वार इनके लिए स्वत: खुल गए। जो व्यक्ति किसी क्षेत्र विशेष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, उसके लिए सब सहज हो जाता है और कुछ भी दुर्लभ नहीं रहता। अब्दुल कलाम इस उद्धरण का प्रतिनिधित्व करते नज़र आते हैं। इन्होंने विवाह नहीं किया है। इनकी जीवन गाथा किसी रोचक उपन्यास के नायक की कहानी से कम नहीं है। चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत है कि वह सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदायों के व्यक्ति नज़र आते हैं। यह एक ऐसे स्वीकार्य भारतीय हैं, जो सभी के लिए 'एक महान आदर्श' बन चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -