गिरफ्तार होंगे इमरान खान !  इन संगीन मामलों में दर्ज हुआ केस
गिरफ्तार होंगे इमरान खान ! इन संगीन मामलों में दर्ज हुआ केस
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान कभी भी अरेस्ट सकते हैं। उनके खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून (ATA) के तहत FIR दर्ज की गई है। इमरान खान पर इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए एक न्यायमूर्ति और दो शीर्ष अधिकारियों को धमकाने का केस दर्ज किया गया था। पाकिस्तानी सरकार के सूत्रों के अनुसार, इमरान को काफी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है, इसकी तैयारी चल रही है।

दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी केंद्रीय जांच एजेंसी के लगातार समन भेजे जाने के बाद की जा सकती है। अवैध फंडिग मामले में FIA ने इमरान खान को पूछताछ के लिए बुधवार को समन जारी किया था, किन्तु इमरान ने पेश होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें दूसरा समन शुक्रवार को भेजा गया। इसके बाद भी इमरान खान जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए।

हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान के वकील इमरान की अग्रिम जमानत के लिए अदालत का भी दरवाजा खटखटाने वाले हैं। इसीलिए ऐसी भी संभावना है कि पूर्व पीएम को गिरफ्तारी से पहले ही राहत मिल सकती है। वहीं, इमरान के पार्टी के नेता सक्रिय हो चुके हैं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि इमरान हमारी रेड लाइन हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया तो सख्त प्रतिक्रिया होगी।

एक बार फिर मुश्किलों में फंसे पाक के पूर्व पीएम, जानिए क्यों

बढ़ते तापमान से परेशान चीन, जारी किया गया रेड अलर्ट

आखिर अमेरिका की किस चीज को देख इतना घबराया चीन, जानिए पूरा मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -