आज चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हो सकते हैं परमबीर सिंह
आज चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हो सकते हैं परमबीर सिंह
Share:

मुंबई: उगाही के मामले में केस दर्ज होने के बाद 7 महीने से गायब पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बीते गुरुवार को वापस मुंबई (Mumbai) लौट आए हैं। जी दरअसल वह अब तक चंडीगढ़ (Chandigarh) में थे लेकिन मुंबई पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में कोर्ट की फटकार के बाद परमबीर ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। बीते गुरुवार को वह मुंबई पहुंचे और इस दौरान मुंबई पुलिस ने उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ की।

वहीं अब परमबीर ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की और उन्हें भगोड़ा घोषित करने के आदेश को रद्द करने की मांग की है। जी दरअसल उन्होंने अधिवक्ता गुंजन मंगला के जरिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी भाजीपाले के समक्ष एक आवेदन दायर किया है। खबरों के अनुसार आज यानी शुक्रवार को वह चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हो सकते हैं। जी दरअसल चांदीवाल आयोग ने भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भी समन जारी किया है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते कल फिरौती के मामले में अदालत ने फरार घोषित किए गए परमबीर से 7 घंटे तक पूछताछ की। उनके खिलाफ गोरेगांव थाने में फिरौती का केस दर्ज किया गया है। जी दरअसल विमल अग्रवाल नाम के एक व्यापारी की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया था। आपको यह भी बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में 5 केस दर्ज हैं। जी दरअसल उगाही के केस में परमबीर समेत 6 लोग नामजद आरोपी है और इस लिस्ट में ही सचिन वाज़े का नाम भी शामिल है। वैसे सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ब्लाउज के चलते ट्रोल हुई ये अभिनेत्री, बंद किया कमेंट सेक्शन

26/11 को 'हिन्दू आतंकवाद' मानती दुनिया, अगर उस वक़्त संजय गोविलकर न होते

नेटफिल्क्स पर सबसे अधिक बार देखी गई ये मूवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -