दिग्गज क्रिकेटर मेहली ईरानी का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दिग्गज क्रिकेटर मेहली ईरानी का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share:

मुंबई: मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और ‘कांगा लीग’ के बड़े प्लेयर रहे मेहली ईरानी का दुबई में देहांत हो गया। वह 90 साल के थे। कांगा लीग मुंबई में मानसून के मौसम का जाना माना क्रिकेट टूर्नामेंट है। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के शीर्ष समिति के सदस्य और मशहूर क्यूरेटर नदीम मेनन ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि ईरानी का शनिवार को दुबई में देहांत हो गया और उसके एक दिन बाद वही पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

बाएं हाथ के बैट्समैन और विकेटकीपर, ईरानी ने तक़रीबन 50 साल तक कांगा लीग में हिस्सा लिया। उन्होंने क्लब स्तर पर बॉम्बे जिमखाना और पारसी साइक्लिस्ट का प्रतिनिधित्व किया था। MCA के एक अन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने ने बाम्बे (अब मुंबई) के लिए सिर्फ एक मैच 1953-54 में बड़ौदा के विरुद्ध खेला था।

बता दें कि नारी कॉन्ट्रैक्टर, फारूख इंजीनियर, करसन घावरी और गुलाम पारकर जैसे टेस्ट खिलाड़ियों ने पारसी साइक्लिस्ट्स टीम में ईरानी की कप्तानी में खेला था। ईरानी के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कॉन्ट्रैक्टर ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वह एक अच्छे क्रिकेटर थे।

कंधे की चोट के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर को मिलेगा पूरा वेतन

IPL 2021: शादी के बाद 'बुमराह' ने की दमदार वापसी, पहली ही गेंद पर उखाड़ दिए स्टंप

IPL 2021: सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, बोले- लॉकडाउन के बाद भी मुंबई में ही होंगे मैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -