भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस से 6 साल पुराना नाता तोड़ा
भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस से 6 साल पुराना नाता तोड़ा
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कुलदीप बिश्नोई ने आख़िरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम ही लिया है। गुरुवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार को ही बिश्नोई ने आदमपुर MLA के तौर पर त्यागपत्र दे दिया था। खास बात है कि कांग्रेस ने जून में ही उन्हें पार्टी निष्कासित कर दिया था, क्योंकि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग कर NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया था।

अब कुलदीप बिश्नोई ने MLA पद छोड़ने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली है। लंबे चले बगावत के दौर के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था।  हाल ही में कांग्रेस में हुए बदलाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नाम को लेकर विचार नहीं करने के कारण  वह बागी हो गए थे। खबर है कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं।

वहीं, हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा हेडक्वार्टर में उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिश्नोई का आना संगठन को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि बिश्नोई, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन कर रहे थे और हाल के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस में रहते हुए भी उन्होंने भाजपा का समर्थन किया था।

उद्धव सरकार में हुए थे गिरफ्तार, अब बनेंगे मंत्री.., नवनीत राणा के पति को शिंदे कैबिनेट में जगह !

SC से उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत, CM शिंदे को झटका

तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट पहने चलाई बाइक, भाजपा सांसद मनोज तिवारी को मांगनी पड़ी माफ़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -