पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो ने TMC से दिया इस्तीफा, बोले- CM ममता से प्रेरित होकर आया था..
पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो ने TMC से दिया इस्तीफा, बोले- CM ममता से प्रेरित होकर आया था..
Share:

पणजी: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद लुइजिन्हो फलेरियो ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने आज मंगलवार (11 अप्रैल) को अपना त्याग पत्र सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपा। गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि 'मैंने TMC से भी इस्तीफा दे दिया है। मैं अभी किसी भी राजनितिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं।' एक प्रेस विज्ञप्ति में, फलेरियो ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के निमंत्रण से "प्रेरित" होकर TMC में गए  थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई के खिलाफ फतोर्दा से 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC फलेरियो से नाराज चल रही थी। इसी वजह से फलेरियो को कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा देने के लिए उकसाया जा रहा था। TMC से इस्तीफा देने के बाद फलेरियो ने कहा कि, 'मैंने उम्मीद की थी कि उनके (ममता बनर्जी) नेतृत्व और व्यक्तिगत भागीदारी के साथ और नए जमीनी प्रत्याशियों के साथ, गोवा जमीनी राजनीति का एक नया खाका देखेगा।' TMC ने गोवा में पार्टी के मामलों से फलेरियो को पहले ही अलग-थलग कर दिया था। 

बताया जा रहा है कि, TMC का हाईकमान उन्हें राज्यसभा सदस्य का पद छोड़ने के लिए दबाव डाल रहा था। TMC ने गोवा में बहुत जोरदार तरीके से प्रचार किया था और 2021 में फलेरियो को राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष से त्यागपत्र दिलाया था। घोष का कार्यकाल 2026 तक था।

'मुझे मार डालेंगे, इनकी नियत सही नहीं..', साबरमती जेल से निकलते ही अतीक अहमद को लगा मौत का डर

सलमान खान के बाद अब CM शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, फ़ोन आते ही मचा हड़कंप

कांग्रेस का प्लेन होगा क्रैश, या पायलट भरेंगे उड़ान ? राजस्थान में आज बड़ा घमासान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -