भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को मिली हार ! उनके चेले ने ही दे दी मात
भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को मिली हार ! उनके चेले ने ही दे दी मात
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagdish Shettar) को चुनाव में हार मिली है। उन्हें भाजपा के उम्मीदवार महेश टेंगीनकई ने मात दी है। जगदीश शेट्टार वहाँ के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से संबंध रखते हैं। जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ रहे थे। दरअसल, इस चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने बागी होकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। इसी सीट से वे पहले भाजपा के ही MLA थे। यही नहीं, शेट्टार भाजपा की सरकार में सीएम भी बने थे।

बता दें कि, जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बाद लिंगायत समुदाय में शेट्टार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। जगदीश शेट्टार को मात देने वाले भाजपा के महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान अपने आप को शेट्टार का ही चेला बताते रहे हैं। यह सीट लिंगायत बहुल है और टेंगीनकई भी लिंगायत समुदाय से ही आते हैं। माना जाता है कि उनकी भी यहाँ काफी पकड़ है। खबर लिखे जाने तक, जगदीश शेट्टार वोट के मामले में दूसरे स्थान पर थे। निर्वाचन आयोग के आँकड़ों के मुताबिक, इस सीट से चुनाव जीतने वाले उनके शिष्य महेश को कुल 64,910 वोट प्राप्त हुए हैं, जो कुल वोट का 66.9 फीसद है। वहीं, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार को 29,340 वोट ही मिल सके हैं।

बता दें कि इस सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 6 लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। शेट्टार लगातार 6 बार से MLA रहे हैं और इस सीट से 3 दफा जीत चुके हैं। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा सीट से शानदार जीत मिली है। उन्होंने अपने विरोधी उम्मीदवार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से पटखनी दी है। यह उनकी निरंतर 8वीं जीत है। डीके शिवकुमार सीएम पद के प्रबल दावेदार भी हैं। वहीं, पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने भी वरुणा सीट से चुनाव जीत हासिल की हैं और वे भी सीएम पद के दावेदार हैं। अब देखना ये है कि, इन दोनों नेताओं में से कांग्रेस किसे सीएम बनाती है। 

'2024 में पीएम बनेंगे राहुल गांधी..', कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया का दावा !

कर्नाटक चुनाव: वरुणा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया की प्रचंड जीत, भाजपा के वी. सोमना को हराया

शिवराज सिंह ने राजगढ़ के नेताओं को बुलाया CM हाउस, जानिए क्या है मामला?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -