शिवराज सिंह ने राजगढ़ के नेताओं को बुलाया CM हाउस, जानिए क्या है मामला?
शिवराज सिंह ने राजगढ़ के नेताओं को बुलाया CM हाउस, जानिए क्या है मामला?
Share:

राजगढ़: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिछड़े जिलों की सूची में सम्मिलित राजगढ़ जिले के तकरीबन 20 बीजेपी पदाधिकारियों को अचानक बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास तलब किया था। सीएम शिवराज ने बीजेपी पदाधिकारियों से जिले में किए गए विकास कार्यो पर वार्ता की। 

वही पार्टी के भीतर गुटबाजी पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उनसे कहा कि जिले में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके बदले में पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी के समीप होनी चाहिए। वर्तमान में जिले की 5 में से 3 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। राजगढ़ जिले की राजगढ़, ब्यावरा एवं खिलचीपुर में कांग्रेस MLA है। वहीं, नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर में बीजेपी MLA है। 

राजगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के जिला स्तर के पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजगढ़ प्रदेश के आकांशी जिलों में से एक है। सबसे अधिक विकास कार्य राजगढ़ में किए गए हैं। इसके बाद भी कोई कमी लगती है तो बताइए। अगर जिले में विकास कार्यों से संतुष्ट है तो है तो काम में लग जाइए तथा राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाइए। गुर्जर ने शिवराज को विश्वास दिलाया है कि राजगढ़ की जनता विकास कार्यों से खुश है तथा इस बार जिले की सभी सीटें बीजेपी की झोली में ही आएंगी।  

कर्नाटक के रुझानों को देख ख़ुशी से झूमे दिग्विजय सिंह, बोले- 'MP में भी मिलेगा पूर्ण बहुमत'

कुत्ते की मौत के बाद पूर्व मंत्री ने निकाली अंतिम यात्रा, जिसने देखा उसके झलक गए आंसू

फारूक अब्दुल्ला के घर में नटराज की मूर्ति देख आगबबूला हुए श्रीनगर के मेयर जुनैद, पूर्व CM को बताया 'मुर्तद' और गैर-इस्लामिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -