आबादी के अनुपात में निजी क्षेत्र में भी मिले आरक्षण : अखिलेश यादव
आबादी के अनुपात में निजी क्षेत्र में भी मिले आरक्षण : अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आबादी के अनुपात में निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देने की बात की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा 85 प्रतिशत समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा ने इस बहुमत को अपमानित किया है। अखिलेश बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश के चुनिंदा नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा विभाजन और विघटन की राजनीति के खिलाफ  है। भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की पैंतरेबाजी कर रही है। जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चौपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ  कॉरपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी हैं। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।     

पुरे राज्य में कानून का राज खत्म
वही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बोला कि भाजपा बुनियादी मुद्दों से अक्सर मुंह छिपाती है। वही पुरे राज्य में कानून का राज खत्म है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं है। भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है इसलिए विधायक इन मुद्दों को जोर शोर से उठाएं। 

अब इस शहर में कूड़े से बनाई जाएगी बिजली

प्रयागराज कुंभ की रौनक देखने संगम तट पर जुटेंगे 70 देशों के राजनयिक

नेतन्याहू का दावा, अरब और इस्लामी देशों के साथ इजराइल के बेहतर सम्बन्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -