पाठक बसपा से बर्खास्त, भाजपा का दामन थामा
पाठक बसपा से बर्खास्त, भाजपा का दामन थामा
Share:

लखनऊ। यूपी के बसपा नेता ब्रजेश पाठक ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।उन्हें सोमवार की सुबह ही बसपा से बर्खास्त कर दिया गया था। गौरतलब है कि पाठक ने पूर्व में यह कहा था कि उन्होंने बसपा नहीं छोड़ी है और इस तरह की खबरों को उन्होंने अफवाह करार दिया था।

सोमवार को उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की जानकारी पार्टी के महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने दी है। मिश्रा के अनुसार ब्रजेश पाठक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और इसी के चलते पार्टी ने उन्हें हटाने का निर्णय लिया। पार्टी की ओर से बाहर करने के तुरंत बाद ही वे नई दिल्ली पहुंचे तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें बीजेपी मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह ने सदस्यता दिलाई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों के भीतर विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने मैदान संभाल लिया है। रविवार को ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करते हुये चुनावी बिगूल फूंका था। बताया जाता है कि ब्रजेश पाठक की पैठ ब्राह्मणों में है और इसका फायदा भाजपा उठा सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -