वन विभाग को मगरमच्‍छों की गणना, 2 दिन में मिले 24 मगरमच्छ
वन विभाग को मगरमच्‍छों की गणना, 2 दिन में मिले 24 मगरमच्छ
Share:

भोपाल। शहर के कलियासोत और केरवा बांधों में दो दिन तक चले गिनती सर्वे में 24 मगरमच्छ दिखाई दिए। इनमें छह वयस्क हैं, मगरमच्छों की लंबाई लगभग तीन फ़ीट से नौ फीट है। भोपाल में दूसरी बार यह सर्वे किया गया है। पहली बार सर्वे फरवरी-2022 में  किया गया था, उस समय यहाँ 22 मगरमच्छ दिखे थे।

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक केरवा-कलियासोत में कई मगमरच्छ और हैं इसलिए गिनती की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। फरवरी में जब सर्वे किया गया था तब मगरमच्छ जमीन धूप सेंकते हुए मिलते थे। इस बार गिनती जून में की जा रही है। इस समय जलीय जीव ज्यादातर पानी में रहते हैं। इस  वजह से संख्या कम आई है। दो दिन की गिनती में एक भी घड़ियाल नहीं दिखाई दिया। पिछली बार दो घड़ियाल दिखे थे। दो दिन की गिनती में कुल 24 मगरमच्छ देखने को मिले हैं। इनमें छह वयस्क मगरमच्छ शामिल हैं। 10 ऐसे हैं जो वयस्क होने के करीब हैं और चार बच्चे शामिल हैं। आकार में वयस्क की लंबाई नौ फीट से ज्यादा है।

सर्वे में कछुए की प्रजाति की भी तलाश की गई। मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए के रहवास स्थल का निरक्षण किया गया, उन्हें चिन्हित भी किया गया है। ताकि उन्हें संरक्षित किया जा सके। इसके लिए पांच अलग-अलग दल बनाए हैं। यह गिनती नाव व पैदल भ्रमण कर की गई। इनमें नौ वयस्क थे। मगरमच्छों की लंबाई तीन से नौ फीट तक मिली थी। इनके अलावा 12 ऐसे हैं, जो वयस्क होने की स्थिति में थे और कुछ बच्चे भी शामिल थे।

म.प्र चुनाव में क्षत्रिय करणी सेना ने की 100 विधानसभा सीटों की मांग

अननैचुरल सेक्स मामले में वित्त मंत्री राघवजी को मिली राहत, रद्द हुई FIR

'लव जिहाद' के बाद MP में अब हुई 'लैंड जिहाद' की एंट्री, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -