'लव जिहाद' के बाद MP में अब हुई 'लैंड जिहाद' की एंट्री, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश
'लव जिहाद' के बाद MP में अब हुई 'लैंड जिहाद' की एंट्री, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश
Share:

भोपाल: इन दिनों देश में 'लव जिहाद' का मामला गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में अब 'लैंड जिहाद' की एंट्री हो गई है। उत्तराखंड के पश्चात् अब मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से आया है। दरअसल, ये सरकारी जमीन पर मजार बनाने की घटना है। भोपाल से सटे कलियासोत बांध की ओर खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के समीप अवैध मजारों का निर्माण किया गया है। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, इस जगह पर पहले तो सिर्फ एक ही मजार थी। मगर देखते ही देखते यहां 4 से 5 मजारें तैयार हो गई। सरकारी जमीन पर बने इन मजारों को पहले इसे निगम की ओर से हटाया भी गया था। मगर इसके बाद भी उस जगह पर एक के पश्चात् एक मजार का निर्माण कर दिया गया। खबर के मुताबिक, ये जमीन खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की है। मगर इसके पश्चात् भी यहां पर मजार बनाया गया है। मामले में स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यहां कुछ वक़्त पहले एक मजार के बारे में पता चला तो शिकायत करते प्रशासन की ओर से कार्रवाई किया गया। इसके पश्चात् भी आप देखेंगे कि इतने मजार बनाए गए हैं। ये लोगों को भ्रमित करने के लिए किया गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा, "ये संरक्षित भूमि है एवं इन्होंने इसे आहिस्ता-आहिस्ता हथिया लिया है। ये केवल एक लैंड जिहाद है। यहां इनकी आबादी नहीं है मगर फिर भी ये शहर से आते हैं। तथा कभी पतंग उड़ाने का काम तो कभी कुछ ना कुछ काम यहां हो जाता है। ये पहले यहां मजार बनाएंगे फिर मस्जिद बनाएंगे जिससे शहर से लोग यहां आएं और नमाज पढ़ें और फिर आहिस्ता-आहिस्ता यहां अपनी आबादी बढ़ाएंगे।" इस मामले में स्थानीय लोगों ने प्रशासन की ओर से कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मजारों को तोड़कर यहां से हटाया जाए तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। वही भोपाल के कलेक्टर ने मामले में तहकीकात का आदेश दिया है।

अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला?

CM नीतीश को बड़ा झटका, 23 जून की बैठक से पहले कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

क्या 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाने में जुटा है पूरा विपक्ष ? प्रमोद कृष्णम के एक ट्वीट से उठ रहे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -