14 साल का भतीजा, 44 की चाची, दोनों कर रहे थे प्यार, तभी आ गए चाचा ..
14 साल का भतीजा, 44 की चाची, दोनों कर रहे थे प्यार, तभी आ गए चाचा ..
Share:

पटना: बिहार के पूर्णिया में भतीजा और सगी चाची को नज़ायज़ संबंध बनाते महिला के पति और ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नाबालिग भतीजे और चाची की जबरन शादी करा दी। किसी ने इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

यह मामला जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरा गांव का है। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव की निवासी एक महिला को अपने ही पति के बड़े भाई के नाबालिग बेटे से प्यार हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। दोनों का प्यार इस कदर बढ़ गया कि दोनों खुलेआम मिलने लगे। इस बात की भनक महिला के पति को भी लग गई। इसी बीच पिछले दिनों दोनों को घर में ही रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ दबोच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला के पति और ग्रामीणों ने दोनों प्रेमियों की जबरदस्ती शादी करवा दी। ग्रामीणों के डर से नाबालिग लड़के ने भी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला की आयु लगभग 44 साल और लडके का उम्र महज 14 वर्ष है। दोनों में 30 साल उम्र का फासला है। सबसे बड़ी बात यह है कि नाबालिग लड़का महिला के पति के बड़े भाई का पुत्र है। दोनों में चाची-भतीजा का रिश्ता है। महिला के पहले से ही 3 बच्चे भी हैं। पति पंजाब में नौकरी करता है। कुछ लोगों को जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला, तो महिला के पति को फोन पर सूचना दी। पति चुपचाप बिना किसी को बताए घर पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। जिला एसपी दयाशंकर ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो की पुष्टि हो गई है। महिला के पति और विवाह कराने वाले अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

श्रीलंका का सबसे बड़ा 'संकटमोचक' बना भारत, कर्ज देने के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ा

सभी देशवासियों पर लागू होगा एक ही 'कानून' ! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 3 हफ़्तों में माँगा जवाब

बिहार में ED का बड़ा एक्शन.., शराब माफिया वीडियो राय की 3.51 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -