इस कारण दुनिया से छुपा रही है भारती सिंह अपने बेटे का चेहरा, इस दिन शेयर करेगी पहली फोटो
इस कारण दुनिया से छुपा रही है भारती सिंह अपने बेटे का चेहरा, इस दिन शेयर करेगी पहली फोटो
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर भारती सिंह (Bharti Singh) जबसे मां बनी हैं उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। भारती एवं हर्ष अपने बेटे 'गोला' के साथ बहुत एंजॉय कर रहे हैं। भारती सिंह मां तो बन गईं मगर उन्होंने अभी तक अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा रिवील नहीं किया है। आखिर क्या इसका कारण है, आइये आपको बताते हैं।

भारती सिंह के प्रशंसक उनके बच्चे की झलक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। तो भारती कब दुनिया के सामने अपने 'गोला' की झलक पेश करेंगी। इसका उत्तर भारती सिंह ने अपने नए Vlog में दिया है। भारती ने कहा कि वो तो अपने बेटे का चेहरा प्रशंसकों के सामने रिवील करने के लिए उत्साहित हैं। उनका बस चलता तो वो बेटे के पैदा होने के पश्चात ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देतीं, किन्तु अपने परिवार वालों के कारण भारती ऐसा नहीं कर पा रही हैं।

इसके साथ ही भारती ने कहा कि उनकी मां और सास ने बच्चे की तस्वीर किसी को ना दिखाने को बोला है। उनकी मम्मियों का कहना है कि 40 दिन तक बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी है। बड़ों की ये बात मानते हुए भारती सिंह ने बेटे गोला का चेहरा अभी छुपाने का निर्णय लिया है। भारती का कहना है कि बड़ों ने यदि ऐसा बोला है तो अवश्य कुछ होता ही होगा। कुछ समय बाद भारती सिंह अपने बच्चे की फोटो शेयर करेगी। बेटे को 40 दिन पूरे होने के बाद भारती सिंह के प्यारे और क्यूट से गोला को सभी देख पाएंगे। 

मां बनी काजल अग्रवाल, बेटे को दिया जन्म

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हिना खान ने खींचा हर किसी का ध्यान, लुक देख दीवाने हुए फैंस

मां बनने के बाद खुश नहीं है भारती! वायरल हुए ये VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -