मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर मांगे युवाओं के विचार
मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर मांगे युवाओं के विचार
Share:

नई दिल्ली : यूं तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौको पर देश की जनता से उनकी राय मांगते रहते है। पर इस बार मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर युवाओं के विचार मांगे है। मोदी खुद भी स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हो पर चलते है। कई बार उन्होने स्वामी विवेकानंद के उपदेशों का उदाहरण भी दिया है। बता दें कि प्रतिवर्ष देश में स्वामी विवेकानंद की याद में युवा महोत्सव मनाया जाता है।

इस बार का आयोजन छतीसगढ़ के रायपुर में किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 12 जनवरी 2016 से होगी। इसी के लिए मोदी ने अभी से युवाओं के विचार आमंत्रित किए है। रविवार को पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 12 जनवरी को हम विवेकानंद की जयंती मनाएंगे।

यह सिलसिला 1995 से चला आ रहा है। इससे पहले 19वें युवा महोत्सव को गुवाहाटी में आयोजित किया गया था। जहां पांच दिनों के कार्यक्रम के तहत करई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -