FOOD POISION से सौ से ज़्यादा बच्चे बीमार
FOOD POISION से सौ से ज़्यादा बच्चे बीमार
Share:

मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में मड़िहान तहसील के पटेहरा में नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भोजन में परोसा गया दूषित पदार्थ खा लिया। दूषित खाद्य सामग्री के सेवन से 95 छात्र और 65 छात्राओं बच्चों की हालत खराब हो गई। तबियत बिगड़ने पर विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती करवाया गया। हालांकि कुछ बच्चे गंभीर हैं जिनकी संख्या 3 बताई जा रही है। इन बच्चों को चिकित्सकों की दे खरेख में रखा गया है।

अन्य बच्चों को भी उपचार दिया गया है। दूसरी ओर अधिकारियों ने घटनास्थल से दूषित खाद्य सामग्री के सैंपल ले लिए हैं। हालांकि अभी इस मामले में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि भोजन में कौनसा पदार्थ दूषित था और बच्चों की तबियत किस कारण खराब हुई थी। मगर अब जांच की जा रही है।

सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया है। ये बच्चे होस्टल में रहते हैं। इन बच्चों को मेस में भोजन दिया गया था। जब ये भोजन करके मेस से चले गए तो कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टी व दस्त होने लगे। ऐसे में वहां मौजूद जिम्मेदारों ने विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों को सूचित किया। द3ूसरी ओर बच्चों को चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी मिलने पर जिले के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मामले में जांच के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।

इस तरह की खबरों के लिए नीचे क्लीक करे...

यह है कान की अजीब बीमारी

पेट को स्वस्थ रखने में मददगार है मुनक्के का सेवन

ताकतवर बनने के लिए खाये ये आहार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -