बिहार में बाढ़ से हालात बेहाल
बिहार में बाढ़ से हालात बेहाल
Share:

पटना: बिहार के 8 जिलों में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। नेपाल के तराई क्षेत्र में और उत्तर व पूर्वी बिहार में बारिश के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। हालात ये है कि राज्य के 43 प्रखंडों के 1500 गांवों में बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ से कई क्षेत्रों का सड़क संपर्क भी टूट गया। बाढ़ से हालात बेहाल होने के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। दरअसल पानी में डूबने से 17 लोगों की मृत्यु हो गई। बाढ़ से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

लोगों तक राहत सामग्री हेलिकाॅप्टर से पहुंचाई गई। इतना ही नहीं नाव और हेलिकाॅप्टर से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। नियंत्रण कक्षा में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता विवेक मंडल ने आईएएनएस को कहा कि प्रातः 10 बजे वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 2.28 लाख क्यूसेक दर्ज हो गया था दूसरी ओर वाल्मिकीनगर बैराज में गंडक का जलस्तर 2.48 लाख क्यूसेक भी था।

गौरतलब है कि बागमती, बेनीवाद व कमला बलान नदी झंणरपुर में उफान पर थी और अब यह खतरे के उपर बह रही है। बाढ़ से राज्य में स्थिति काफी खराब है। लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। जहां उन्हें सुविधाऐं पहुंचाई जा रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -