असम में बाढ़, 7 जिलों के 2 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़, 7 जिलों के 2 लाख लोग प्रभावित
Share:

कोकराझाड़ ​: असम में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जिसके चलते यहाँ के करीब 7 जिलों के 2 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है. धेमाजी, कोकराझाड़, लखीमपुर, चिरांग, बंगाईगांव, तिनसुकिया और डिब्रुगढ़ जिले में बहने वाली सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और जिले के लगभग सभी हिस्सों में पानी भर गया है.

कोकराझाड़ जिले में नुकसान ज्यादा 

कोकराझाड़ जिला को बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है. जिले के लगभग 87 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. यहाँ फसे लोगों को लगातार राहत कैंपों तक पहुचाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार यहाँ करीब 12 हज़ार एकड़ से ज़्यादा फसल बाढ़ से नष्ट हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद बताया कि भारी बारिश के कारण कोसी, गंडक, घाघरा सहित गंगा और ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है और ये अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं. 

अन्य राज्यों में भी बाढ़ का खतरा 

नदियों के जल स्तर में अचानक हुए वृद्धि से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -