तालाब के तटबंधन टूटने से आई बाढ़, डूब मे आए 40 मकान
तालाब के तटबंधन टूटने से आई बाढ़, डूब मे आए 40 मकान
Share:

उज्जैन/इंदौर : शहर के समीप तालाब का तटबंध टूटने से बुधवार सुबह करीब 7 बजे कुछ इलाको में बाढ़ आ गई। यहां आसपास के लगभग 40 मकान जलमग्न हो गए। एक मकान जमीदोंज हो गया। लोगों के घरों का सामान पानी में बह गया। पानी भरने के कारण से कई इलाको फसल को काफी नुकसान हुआ है। बचाव दल ने करीब 82 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

शहर से 12 किमी दूर स्थित 125 बीघा क्षेत्र में फैले भेरू महाराज का तालाब मंगलवार रात 3 बजे जोरदार बारिश से उफान पर आ गया। पानी के तेज बहाव के कारण सीमेंट से बने तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। जिसके बाद मिट्टी भी बह गई। इससे गांव में तालाब का पानी तेजी से आने लगा और कुछ समय बाद बाढ़ की स्थिति बन गई। बस्तियों के करीब 40 मकान पानी में डूब गए।

2 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें से एक मकान गिर गया और रहवासियों के घर का सामान बह गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर कवींद्र कियावत, विधायक डॉ. मोहन यादव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड सुमित जैन व दिनेश जाटवा मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम के प्रभारी कैथवास ने बताया बाढ़ में फंस गलपुरा के प्रभावित लोगों को नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रेस्क्यू टीम के प्रभारी कैथवास ने बताया बाढ़ में फंसे 82 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ में एक मकान ढह गया। दिनेश जाटवा ने प्रभावित लोगों को खाने के पैकेट उपलब्ध करवाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -