पाकिस्तान के पख्तूनख्वा में आई बाढ़, 43 की मौत
पाकिस्तान के पख्तूनख्वा में आई बाढ़, 43 की मौत
Share:

इस्लामाबाद। एक ओर जहां भारत के उत्तर पूर्व में और अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश से हालात बेहाल हैं वहीं पाकिस्तान में भी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हालात बेहाल हैं। स्थिति यह है कि बाढ़ के चलते 43 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के चलते यहां के उंचे क्षेत्र में भूस्खलन हुआ तो कई लोग बाढ़ में बह गए हैं। ऐसे में 40 लोग घायल हो गए। इस प्रांत में जोरदार बारिश से एक मस्जिद, पाकिस्तानी सेना की जांचऔर कई घर भरभराकर गिर गए।

यहां हुए नुकसान और बाढ़ के बाद इस स्थिति को प्रांतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां से लोगों को निकाला जा रहा है और लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है। अपने एक बयान में पाकिस्तान की सेना द्वारा कहा गया कि यहां पर मूसलाधार बारिश से उरसून गांव प्रभावित हुआ।

इतना ही नहीं पाकिस्तान - अफगानिस्तान सीमा के समीप भी बाढ़ से हालात बेहाल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता लतिफुर रहमान ने इस मामले में कहा कि हरीपुर जिले में तरबेला बांध के करीब निर्माणाधीन इमारत ढहने से 4 लोग मारे गए हैं। हालांकि इस तरह के विकट हालातों में लोगों को राहत दी जा रही है। लोगों को हेलिकाॅप्टर से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -