भारत के म्यूज़ियम में हाॅल आॅफ फेम नंबर वन
भारत के म्यूज़ियम में हाॅल आॅफ फेम नंबर वन
Share:

नई दिल्ली। अब तक विश्व की 7 धरोहरों या 7 आश्चर्यों में ताज महल के होने तक ही देशवासी खुशियां मनाते आए हैं मगर अब यह जानकारी सामने आई है कि भारत की सूची में लेह के हाॅल आॅफ फेम संग्रहालय को शीर्ष स्थान दिया गया है। दरअसल विश्व के शीर्ष संग्रहालयों की सूची में भारत का कोई संग्रहालय नहीं आ पाया था। इससे जरूर भारतीयों को कुछ मायूसी होगी। दरअसल इस सूची में बागोर की हवेली, कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल हाॅल, हैदराबाद का सालार जंग संग्रहालय, जैसलमेर का जैसलमेर युद्ध संग्रहालय को महत्व दिया गया है।

देश की टाॅप 10 लिस्ट में दर्शन संग्रहालय पुणे, डाॅन बास्को सेंटर शिलांग, हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम तावडू, सिद्धगिरी, गांधी स्मृति को स्थान मिला है। दरअसल इस तरह की सूची के लिए विश्वभर के म्युजियम्स को देखा गया था। इसमें करीब 1 वर्ष का समय लग गया।

विश्व के म्युज़ियम में शीर्ष पर न्यूयाॅर्क का मेट्रोपोलिटन म्यूजियम शामिल है। शिकागो, के आॅर्ट इंस्टीट्युट, स्स के स्टेट हर्मिटेज म्युजियम, पेरिस के मसी डी ओर्से व मेक्सिको के नेशनल म्यूजियम आॅफ एंथ्रोपोलाॅजी को शीर्ष के म्यूजियम में शामिल किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -