दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी के साथ ये क्या कर डाला
दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी के साथ ये क्या कर डाला
Share:

चुरू: राजस्थान के चुरू जिले के गाँव तांबाखेड़ी निवासी महिला का पति,देवर और सास द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। महिला का फिलहाल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। रजनी देवी, पीड़ित महिला  ने बताया कि उसकी शादी 2005 में संजय से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही पति संजय तथा उसके घर वालों द्वारा उससे मारपीट की जाने लगी।और उस पर बदचलन होने का आरोप लगाया जाता था। रजनी को मायके में बात भी नहीं करने दी जाती थी।  

मंगलवार को भी संजय द्वारा रजनी को बेरहमी से पीटा गया।जेबी रजनी ने इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दी तो रजनी के भैया और भाभी उन्हे समझाने आये तो उन लोगों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई।अब ससुरालियों ने रजनी को मारपीट उसके मायके भगा दिया है।और उसके तीनों बच्चो को भी अपने पास रख लिया है।मारपीट से रजनी को काफी चोटें आई है जिसके उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रजनी ने बताया है की संजय दूसरी शादी करना चाहता है।

रजनी ने बताया था की मैं एक बार पहले भी तंग आकार मायके आ गई थी तब भी ससुरालियों ने मुझ पर चोरी का इल्जाम लगाया था।फिर रिश्तेदारों के समझाने पर दोनों में समझोता हुआ था कि अब मारपीट कि घटना नहीं होगी।पर इसके बाद भी कुछ नहीं बदला।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -