तैयार हुआ बुलेट ट्रेन के लिए पहला स्टेशन, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो शेयर कर बताया भव्य लुक
तैयार हुआ बुलेट ट्रेन के लिए पहला स्टेशन, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो शेयर कर बताया भव्य लुक
Share:

अहमदाबाद: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से जारी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन टर्मिनल का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आधुनिक वास्तुकला के साथ सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए ये स्टेशन तैयार किया गया है।

देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन अहमदाबाद में बनाकर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि सबसे पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर चलाई जाएगी। सरकार के अनुसार तो बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई के बीच का सफर 2 घंटे 7 मिनट में पूरा हो जाएगा।

आपको बता दें कि बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन का भारत में 2026 तक परिचालन आरम्भ हो सकता है। इस बेहतरीन ट्रेन प्रोजेक्ट का अनावरण वर्ष 2017 में एक समारोह के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उनके साथ इस कार्यक्रम में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने भी शिरकत की थी। दोनों देशों के साझा प्रयास से बन रही यह परियोजना अभी निर्माणाधीन है। इसका पहला चरण 2026 तक चालू होने की उम्मीद है जबकि पूरी परियोजना 2028 तक पूरी हो सकती है।

'ये क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी अब नई पीढ़ी के हाथों में है...', AI को लेकर PM मोदी ने लिखा ब्लॉग

कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT की सबसे बड़ी रेड, 9 अलमारियों में मिला 200 करोड़ से अधिक कैश

'मां ने मुझे 4 लाख में बेच दिया और शादी करा दी...' 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -