कॉफी विद करण का पहला प्रोमो आया सामने, दीपिका-रणवीर ने किए ये बड़े खुलासे
कॉफी विद करण का पहला प्रोमो आया सामने, दीपिका-रणवीर ने किए ये बड़े खुलासे
Share:

26 अक्टूबर से कॉफी विद करण सीजन 8 का आगाज होगा। चैट शो का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। करण जौहर के पहले गेस्ट बने हैं रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण। दोनों ने पहले एपिसोड में आकर तहलका मचा दिया है, इसका अनुमान प्रोमो से लगता है। करण के शो में दीपवीर ने शादी के सीक्रेट्स खोले। दोनों ने बेबाक होकर सवालों के जवाब दिए। उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन लगी। दीपिका-रणवीर दोनों ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग लगे। रणवीर ने मजाक में करण जौहर को ठरकी अंकल कहकर बुलाया। इस कमेंट को होस्ट ने ग्रेसफुली लिया।

रणवीर ने बताया कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। रणवीर सिंह ने कहा- मैंने 2015 में प्रपोज कर दिया था। इसके पहले कोई और आ जाए मैं जाकर चप्पल रख देता हूं। दीपिका रणवीर की बात सुनकर मुस्कुराने लगती हैं। वो बोलती हैं- रणवीर ने एडवांस बुकिंग कर ली थी। दीपिका-रणवीर का शो में रोमांस भी देखने को मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

रणवीर ने अपनी लेडीलव दीपिका पर प्यार लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ा। कभी वो दीपिका को किस करते तो कभी हग करते हुए नजर आए। दीपिका ने शो में बताया कि उनकी आगामी फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन संग अमेजिंग केमिस्ट्री दिखाई देने वाली है। रणवीर को भी इस फिल्म का इंतजार है। दीपिका-रणवीर शादी के बाद पहली बार किसी टॉक शो में साथ आए हैं। प्रोमो देखने के पश्चात प्रशंसक इस एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

सुमोना चक्रवर्ती ने किया ऐसा डांस, देखकर हैरान हुए यूजर्स

नेशनल टीवी पर पति विक्की संग अंकिता लोखंडे ने कर दी ऐसी हरकत, कंगना रनौत भी रह गई दंग

बिग बॉस 17 के एविक्शन पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कौन होगा एलिमिनेट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -