छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: प्रथम चरण का मतदान जारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: प्रथम चरण का मतदान जारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहा है। पंचायत चुनाव में वोटिंग बैलेट पेपर से हो रही है। मतदान संपन्न होने के एक घंटे बाद मतगणना होगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए 12 हजार से अधिक बूथ बनाए गए हैं।

प्रथम चरण में प्रदेश के 57 विकास खंडों के 4,847 ग्राम पंचायतों के 61 लाख 74 हजार 224 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 30 लाख 85 हजार 320 पुरूष मतदाता, 30 लाख 88 हजार 835 महिला मतदाता और ट्रांसजेंडर वर्ग के 69 मतदाता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए गए हैं। इसके लिए मतदान 28 जनवरी, 31 जनवरी और 3 फरवरी को होगा।

वोटिंग के लिए 12,572 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए 80 हजार मतदान कर्मियों और 976 सेक्टर अधिकारियों को लगाया गया है। प्रथम चरण में 42 हजार 404 पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। इनमें पंच के लिए 36 हजार 473 पद, सरपंच के 4 हजार 620 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 1 हजार 144 पद और जिला पंचायत सदस्य के 167 पद शामिल हैं। आगामी चुनाव में 1,16,776 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया जाएगा।

राहुल गाँधी की रीलॉन्चिंग में जुटी कांग्रेस, जयपुर से शुरू करेगी ये बड़ा अभियान

Budget 2020: करदाताओं को राहत मिलने की गुंजाइश नहीं ! बेहद कम रह सकता है टैक्स कलेक्शन

अमित शाह की मौजूदगी में समाप्त हुई अलग बोडोलैंड की मांग, हुआ शांति का समझौता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -