राफिया कासिम बनी पाकिस्तान बम डिस्पोज़ल स्क्वाड की पहली महिला सदस्य
राफिया कासिम बनी पाकिस्तान बम डिस्पोज़ल स्क्वाड की पहली महिला सदस्य
Share:

पेशावर। अब तक तो पाकिस्तान की सेना में पुरूषों को ही महत्व दिया जाता था। पाकिस्तान पुलिस में भी महिलाओं को कम ही मौका दिया जाता था। मगर अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की 29 वर्षीय राफिया कासिम बेग को बम डिस्पोज़ल स्क्वाड में स्थान दिया गया है। इस तरह से वे ऐसी पहली महिला बन गई हैं जो बम निरोधक दस्ते में शामिल हुई हैं। दरअसल राफिया को इसके लिए पंद्रह दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

राफिया की इस नियुक्ति पर सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान आतंकवाद का सामना कर रहा है और ऐसे में उसे बम निरोधक दस्ते में भी कर्मचारियों की बहुत आवश्यकता है। दरअसल राफिया पुलिस विभाग में करीब 7 वर्ष पहले चुनी जा चुकी हैं वे कांस्टेबल के तौर पर पुलिस में भर्ती हुई थीं। मिली जानकारी के अनुसार राफिया नौशेरा के स्कूल आॅफ एक्सप्लोसिव हैंडलिंग के 31 पुरूषों के सदस्यों के साथ प्रशिक्षण लेंगी।

राफिया ने अपने चयन को लेकर कहा कि उन्हें बीडीएस में काम करके अच्छा लगेगा। राफिया ने इंटरनेशनल रिलेशन्स में पीजी किया है। इसके साथ ही उन्होंने इकोनाॅमिक्स में भी पीजी किया। मगर इसके बाद उन्होंने पुलिस बल में चयनित होने का निर्णय लिया था।

नहीं माना पाकिस्तान तो हो सकते हैं 10 टुकड़े

कश्मीर राग के साथ पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंध बनाने का किया आह्वान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -