नहीं माना पाकिस्तान तो हो सकते हैं 10 टुकड़े
नहीं माना पाकिस्तान तो हो सकते हैं 10 टुकड़े
Share:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की ओर से बढ़ते आतंकवाद को लेकर कहा है कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। दरअसल जम्मू - कश्मीर के कठुआ में शहीद दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सेनिकों व उपस्थितों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत से जम्मू - कश्मीर को अलग करना चाहता है।

इसके लिए वह आतंकवाद और हथियारों का सहारा ले रहा है। मगर पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में भारत से हार मिली थी। ऐसे में वह समझ गया कि भारत को सीधे तौर पर हराया नहीं जा सकता है। ऐसे में वह भारत को धर्म के आधार पर बांटने में लगा है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का सामना करने के लिए भारत का सहयोग चाहिए।

ऐसे में देश मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों पर गोली चलाना अच्छा नहीं लगता क्योंकि कभी वह भारत का ही अंग रहा है। ऐसे में हम उसे अपने से अलग नहीं मानते और वहां गोलीबारी करना नहीं चाहते हैं लेकिन यह बात पाकिस्तान को समझना चाहिए। पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए मगर यदि वह बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाऐं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस तरह की बात कहे जो के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर सक्रिय हो गए। इस दौरान उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर देश को तोड़ने में लगा है लेकिन क्या आप और आपके बाॅस भी यही नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का सामना करने के लिए भारत का सहयोग चाहिए। ऐसे में देश मदद करने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -