RSS मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय रक्षा बंधन पर्व
RSS मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय रक्षा बंधन पर्व
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 17 अगस्त को पहला अंतर्राष्ट्रीय रक्षा बंधन पर्व मनाएगा। इस दौरान 40 देशों से बुद्धिजीवियों को निमंत्रित किया गया है। इंद्रेश कुमार, विश्वग्राम ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए गए सेमिनार में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। रक्षाबंधन पर्व को लेकर आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार द्वारा कहा गया कि वे यह जानकारी देना चाहते हैं कि रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व 17 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा।

दरअसल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता कश्मीर में शांति, लोग और संभावनाओं से जुड़ी संगोष्ठी के तहत इस बात की घोषणा की। नेता इंद्रेश कुमार द्वारा कहा गया कि रक्षा बंधन ऐसा पर्व है जो विभिन्न वैश्विक समस्याओं का हल बताया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में नैतिक शिक्षा और जीवन मूल्यों की बड़ी जरूरत है।

यदि शिक्षा में नैतिक मूल्य शामिल नहीं हैं तो फिर अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ सकता है। उनका कहना था कि यदि लोगों के दिलों में देशभक्ति नहीं है तो फिर विनाश होगा। और देशभक्ति है तो फिर विकास और सौहार्द जीवन में बढ़ेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -