श्रद्धांजलि में निकला मानसून सत्र का पहला दिन
श्रद्धांजलि में निकला मानसून सत्र का पहला दिन
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हुआ लेकिन सत्र का पहला दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद समाप्त हो गया। दरअसल सदन की कार्रवाई बुधवार तक स्थगित कर दी गई। 12 दिनों के सत्र में सदन की 10 बैठकों का आयोजन हुआ। यह सत्र 29 जुलाई तक चलने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय को करीब 3 हजार 707 प्रश्नों की सूचना मिली है। दरअसल कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेशभर में आई बाढ़ के ही साथ न्यूटी एग्रो घोटाले का मसला सदन में रखने की तैयारी की है।

इतना ही नहीं कांग्रेस सिंहस्थ में भ्रष्टाचार और फसल बीमा योजना को लेकर विरोध करने की तैयारी भी कर रही है। गौरतलब है कि 19 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर विधानसभा का अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में सत्र का प्रारंभ बुधवार के बाद ही होगा।

विधानसभा के इस सत्र हेतु 133 ध्यानकाकर्षण प्रस्ताव, 8 स्थगन प्रस्ताव, 39 अशासकीय संकल्प और 47 सूचनाऐं शून्यकाल के लिए मिली हैं। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा ने विधानसभा पहुंचकर विभिन्न तैयारियों की स्थिति देखी इतना ही नहीं विधायक द्वारा विश्राम गृह का अवलोकन भी किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -