18 जून के बाद मिलेगी देश को महिला फायटर पायलट
18 जून के बाद मिलेगी देश को महिला फायटर पायलट
Share:

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना के एयरचीफ मार्शल अरूप राहा ने महिला दिवस के पहले महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना में 18 जून को महिला फायटर पायलट का पहला बैच सेना में शामिल हो जाएगा। जिसके बाद भारतीय वायुसेना की महिला विंग भी फायटर प्लेन उड़ा पाऐंगी। एयर फोर्स प्रमुख ने कहा कि तीन महिला ट्रेनी फाईटर स्ट्रीम ज्वाॅइन कर चुकी हैं। अब इनके प्रशिक्षण का द्वितीय स्तर चल रहा है।

माना जा रहा है कि इनका प्रशिक्षण जल्द समाप्त होगा और महिला फायटर पायलट को 18 जून के बाद एडवांस्ड जेट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें नियमित स्क्वाड में भागीदारी करने दी जाएगी। एयरफोर्स के चीफ मार्शल राहा एक सैन्य चिकित्सा काॅप्र्स में आयोजित किए जाने वाले सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

जिसमें उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का आभार मानते हैं जिन्हों ने महिला फायटर पायलट शामिल करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया। उन्होंने इस मौके पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला फायटर पायलट को लेकर देश में कई बार मांग उठ रही थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -