पाकिस्तान के स्कूल में फायरिंग
पाकिस्तान के स्कूल में फायरिंग
Share:

नई दिल्ली। एक ओर जहां पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रेरित करने में लगा है। पाकिस्तान प्रयास कर रहा है कि कश्मीर में हिंसा भड़कती रहे। तो दूसरी ओर उसकी अपनी जमीन ही आतंकवाद के कारण जल रही है। पाकिस्तान में ही कई बार हमले हो चुके हैं जिसमें बच्चे और कई नागरिक मारे गए हैं।

पाकिस्तान के एक आर्मी स्कूल और एक उच्च शिक्षण संस्थान में हुए हमले में बड़े पैमाने पर पाकिस्तान को जीवन का नुकसान उठाना पड़ा था। मगर इसके बाद भी पाकिस्तान नहीं माना और आतंकियों को अपने देश में पनाह देता रहा।हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक निजी विद्यालय में दो हथियारबंद आरोपियों ने अंधाधुंध फायर कर दहशत फैला दी।

इस मामले में पाकिस्तान मीडिया ने यह जानकारी सार्वजनिक की है कि पाकिस्तान के पंजाब राज्य में बहावलनगर में निजी विद्यालय में हमलावर घुस गए और वहां फायरिंग करने लगे। हालांकि फायरिंग से होने वाले नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। हमलावरों को लेकर भी किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर जानकारी लगते ही पुलिस और रक्षा बल ने मोर्चा संभाल लिया है। स्कूल को खाली करवाने का कार्य भी फायरिंग के बाद किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -