पाकिस्तानी में स्कूल के पास फायरिंग,12 लड़कियां घायल
पाकिस्तानी में स्कूल के पास फायरिंग,12 लड़कियां घायल
Share:

रावलपिंडी : पाकिस्तान में एक बार फिर गोलीबारी की जानकारी मिली है। रावलपिंडी में एक विद्यालय के पास गोलीबारी हुई। गोलीबारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि गोलीबारी की सूचना मिलते ही परिसर को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। मगर जानकारी मिली कि पुलिस ओर चोरों के बीच गोलीबारी हुई है तो लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ ही देर में आतंकी हमले की संभावित सावधानी को लेकर विद्यालय परिसर को खाली करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विकार-उन-निशा विद्यालय व महाविद्यालय के समीप बुधवार को गोलीबारी प्रारंभ हो गई। इस दौरान गोली चलाने की आवाज़ आई और स्कूल में मौजूद छात्राऐं व शिक्षक सहम गए। इस दौरान विद्यालय परिसर को खाली करवाया गया। हालांकि बाद में पता चला कि पुलिस कार चोरों को पकड़ रही थी जब पुलिस ने वाहन चोरों को रोका तो उन्होंने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस सब के बीच कम-से-कम 12 लड़कियां घायल हो गईं।

जिससे पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग की आवाज़ से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल सुरक्षाबलों को जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों के अतिरिक्त विद्यालय परिसर में बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, कमांडोज़ आदि घटनास्थल पर पहुंचे। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी हमले की आशंका के चलते इलाके के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -