आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान घायल
आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान घायल
Share:

पुलवामा ​: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस दल पर आतंकी हमला हो गया। इस हमले में एक काॅन्स्टेबल मोहम्मद शफी घायल हो गए। अटैक के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस हमले के बाद क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर कर सर्चिंग अभियान चलाया है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। 

हालांकि अभी इस क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकी क्षेत्र के किसी घर में छुपे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी ने मुरान चैक स्थित पुलिस दल पर हमला कर दिया। जब फायरिंग हो गई तो बाजार में हड़कंप मच गया।

लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में लग गई ऐसे में आतंकी भागने में सफल हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और पूरे क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -