महिलाओं के परिधान पहन आए हमलावर, गैंग वॉर में फायरिंग
महिलाओं के परिधान पहन आए हमलावर, गैंग वॉर में फायरिंग
Share:

रोहतक : हरियाणा के रोहतक न्यायालय परिसर के बाहर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। फायरिंग तब हुई जब न्यायालय परिसर के बाहर विचाराधीन कैदी रमेश लुहार मौजूद था। फायरिंग में इसे टारगेट पर लिया गया। गौरतलब है कि रमेश लुहार और काला बोहरिया में पुरानी रजिश थी। हमलावरों को लेकर कहा गया है कि वे काला बोहरिया गैंग के थे।

गोलीबारी में कई लोग गंभीर घायल हो गए और एक व्यक्ति ने चिकित्सालय ले जाते समय दम तोड़ दिया। दरअसल करीब 5 आरोपी न्यायालय परिसर पहुंचे। ये महिलाओं के परिधान में थे। ऐसे में लोग इन्हें पहचान नहीं पाए।

कोर्ट परिसर के बाहर ये लोग अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। ऐसे में एक अभिभाषक सहित 3 लोगों को गोली लगी। गौरतलब है कि रमेश लोहार प्राॅपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। इसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। प्रमुखतौर पर हरियाणा और दिल्ली में इस पर प्रकरण दर्ज हैं।

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

Night Club में फायरिंग से एक की मौत, 14 घायल

अमेरिका में नाइट क्लब में फायरिंग से 1 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -